चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ के एक भक्त ने अनोखा उपहार भेंट किया जिसे देखकर सब दंग रह गए ऐसा उपहार पहली बार आया
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ को एक भक्त ने सांवलिया सेठ को चांदी से निर्मित हथकड़ी भेंट कर सबको अचंभित कर दिया सांवलिया सेठ को कई प्रकार के भेंट भक्तजन चढ़ाते हैं लेकिन ऐसा उपहार पहली बार चढ़ाया गया जिसे देखकर सभी दंग रह गए
भक्त ने अपनी पहचान बताएं बिना बताया कि उसको किसी मामले में हथकड़ी लगने वाली थी लेकिन भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी गई उसके बाद वह हथकड़ी लगने से बच गया यह मनोरथ पूर्ण होने पर भक्त ने 50 ग्राम चांदी से स्वर्णकार से हथकड़ी बनवाई और प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ को हथकड़ी भेंट कर मन्नत पूरी की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





