3.72 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल जब्त।

SHARE:

3.72 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल जब्त
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन पुलिस की कार्रवाई*

चित्तौड़गढ़, 28 मई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना कपासन पुलिस ने नशाखोरी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.72 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एंव डीएसपी कपासन हरजीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा द्वारा बुधवार को अम्बेडकर भवन के पास की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल आई जिस पर चालक सहित दो व्यक्ति सवार थें, जो पुलिस नाकाबंदी देखकर मोटर साईकिल को वापस घुमाकर भागने लगे, मोटर साईकिल कि आगे की प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नही थे। मोटर साईकिल पर बैठे दोनो व्यक्ति काफी घबराये हुये थे जिनसे पूछताछ पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। मोटर साईकिल के चालक को नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेश पिता रामेश्वर व्यास निवासी व्यास मोहल्ला कपासन व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शब्बीर खान पठान पिता रमजु खान पठान उम्र 51 साल निवासी फकीर मोहल्ला कपासन होना बताया। मोटर साईकिल चालक सुरेश की तलाशी ली गई तो कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली । पीछे बैठे व्यक्ति शब्बीर खान की तलाशी में एक प्लास्टिक की थैली में भूरा मटमेला रंग का पाउडर भरा हुआ मिला, थैली का मुंह खोलकर देखा, सुंघा, परखा स्मैक होना पाया गया और सुरेश व्यास व शब्बीर खान पठान से पूछने पर उन्होने भी अफीम से निर्मित स्मैक होना बताया जिसको कांटे से वजन किया गया तो 3.72 ग्राम वजन होना पाया गया। तथा दोनो के विरुद्ध एन.डी.पी. एस. एक्ट का अपराध करना पाया जाने से मौके पर ही डिटेन करते हुए मादक पदार्थ व मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment