समाजसेवा शिविरों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ देसूरी ने कोट सोलंकियान, गुड़ा देवडान मेड़तियान व गांथी के समाजसेवा शिविरों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
देसूरी 27मई। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोट सोलंकियान, गुड़ा देवडान मेड़तियान व गांथी में चल रहे 15दिवसीय समाजसेवा शिविर के 11वें दिन औचक निरीक्षण कर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पीईईओ कोट सोलंकियान विष्णु दत्त टाक ने बताया कि माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोट सोलंकियान पहुंचकर समाजसेवा शिविर प्रभारी गोरधन लाल हरियाल से शिविर की जानकारी ली तथा विद्यार्थियो द्वारा की जा रही गतिविधियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा सरकारी लाभकारी योजनाओं व वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी दी। तथा अपनी बस्ती में रह रहे निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित किया।माली ने शिविर के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हरियाल ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना की जाएगी।
तत्पश्चात माली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा देवडान मेड़तियान व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी में चल रहे समाज सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण कर शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया। प्रभारी चंदाराम व कैलाश पुरी गोस्वामी से शिविर की जानकारी ली तथा शिविर अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व सेवा भाव जागरण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कक्षा 11वी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 15दिवसीय समाजसेवा शिविर करना होता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment