चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
वंदे गंगा प्रभात फेरी
भदेसर -राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत ब्लॉक स्तरीय वंदे गंगा प्रभात फेरी का शुभारंभ श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर से अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण गर्ग द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संयोजक प्रधानाचार्य शंभू लाल शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के हाथ में वंदे गंगा जल संरक्षण संबंधी नारे तख्तियों पर लिखे हुए थे। विद्यार्थी नारे लगाते हुऐ थाना बस स्टैंड, कबूतर खाना ,माली मोहल्ला ,रावला चौक ,नारे लगाकर आमजन को जल संरक्षण संबंधी जानकारी देते हुए ,भेरुजी बस स्टैंड से बैंक ऑफ़ बड़ोदा से मुख्य सड़क से होते हुए रैली का समापन पंचायत समिति के सामने हुआ। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। रैली में व्याख्याता रामकेश मिरोठा, पल्लवी रांका, बालिका स्कूल से शंकर लाल भांबी ,रामेश्वर लाल जाट सहित शिक्षक गण शामिल हो कर रैली को सफल बनाया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





