पीएम श्री बालिका विद्यालय में बाल अभिरुचि शिविर व समाजसेवा शिविर प्रारंभ।

SHARE:

पीएम श्री बालिका विद्यालय में बाल अभिरुचि शिविर व समाजसेवा शिविर प्रारंभ
सादड़ी,पाली। स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी के सानिध्य में कक्षा 6से 8की बालिकाओं के लिए बाल अभिरुचि शिविर व कक्षा 12की बालिकाओं के लिए समाजसेवा शिविर स्थानीय विद्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ। 15दिवसीय शिविर का समापन 31मई को होगा।
शिविर प्रभारी सरस्वती पालीवाल ने बताया कि बाल अभिरुचि शिविर का आयोजन पीएम श्री योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। शिविर में तीन अलग-अलग श्रेणियों हेतु मानदेय पर बाह्य व्यक्तियों को लगाया गया है। शैक्षिक सुदृढ़ीकरण गतिविधियों के लिए संगीता कुमारी,कला एवं रचनात्मकता गतिविधियों के लिए अशोक कुमार व योग तथा खेल गतिविधियों के लिए सानिया माली को जिम्मेदारी दी गई है।इसी प्रकार सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में समाजसेवा शिविर की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक केनाराम भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कक्षा 6से 8की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम श्री योजना के तहत अलग से बजट आवंटित किया गया है।इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कक्षा 11उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को 15दिवसीय समाजसेवा शिविर करना अनिवार्य है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment