ऐसीबीईओ देसूरी ने नारलाई में चल रहे समाजसेवा शिविर का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में चल रहे 15दिवसीय समाजसेवा शिविर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई के प्रधानाचार्य अरविंदसिंह राणावत ने बताया कि 17मई से विद्यालय में कक्षा 12में अध्ययन रत विद्यार्थियों का राजनीति विज्ञान व्याख्याता विनीता चारण के निर्देशन में समाजसेवा शिविर चल रहा है जिसका समापन 31मई को होगा। शिविर के तीसरे दिन अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने विद्यालय पहुंच कर शिविर का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर शिविर की गतिविधियों की जानकारी ली। माली ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पर्यावरण संरक्षण विषयक चार्ट्स व ट्री गार्ड का अवलोकन कर सराहा। प्रभारी विनीता चारण ने पिछले दो दिनों में हुए कार्यों की जानकारी दी तथा शिविर संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करवाया। माली ने शिविर को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया व पर्यावरण संरक्षण हेतु छोटी-छोटी पहल जैसे पौधारोपण करना, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने के लिए प्रेरित किया। माली ने कहा कि आपका छोटा कदम बड़ा बदलाव ला सकता है।संस्था प्रधान अरविंद सिंह राणावत ने भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर व्याख्याता चतरा राम सहित मंत्रालयिक स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गाईड लाईन के अनुसार कक्षा 11उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों के लिए 15दिवसीय समाजसेवा शिविर करना अनिवार्य है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





