बड़ामंगल भंडारा स्थलों पर सफाई व पेयजल का प्रबंध करेगा नगर निगम।

SHARE:

बड़ामंगल भंडारा स्थलों पर सफाई व पेयजल का प्रबंध करेगा नगर निगम।

अयोध्या।
नगर निगम ने बड़ा मंगल को होने वाले भंडारा के दौरान आवश्यकतानुसार पेयजल का प्रबंध, सफाई के लिए डस्टबिन तथा सफाई संबंधी अन्य प्रबंध करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 18003131277 जारी किया है। महापौर ने भंडारा आयोजकों से अपेक्षा की गई है कि टोल-फ्री नंबर पर सूचना दें, जिससे भंडारा स्थलों पर आवश्यकतानुसार पेयजल की सुविधा, सफाई के लिए डस्टबिन एवं अन्य प्रबंध किए जा सके। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने लोगों से कहा है कि भंडारे में कम ईंधन खर्च हो, इसके लिए फल, लस्सी, जूस आदि का वितरण करें। पत्तल अथवा कागज का दोना एवं पत्तल इस्तेमाल करें, जो प्लास्टिक कोटेड ना हो। भंडारा स्थलों पर नगर आयुक्त ने जीरो प्लास्टिक का पोस्टर लगवाने का भी निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment