अयोध्या के समाजसेवी सुरेश यादव प्रतापगढ़ में हुए सम्मानित,रोजगार मेले में मिला सम्मान।

SHARE:

अयोध्या के समाजसेवी सुरेश यादव प्रतापगढ़ में हुए सम्मानित, रोजगार मेले में मिला सम्मान।

* आनंद पांडेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने किया सम्मानित

अयोध्या। जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश यादव को एक बार फिर उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस बार उन्हें अयोध्या से सटे जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंच से सम्मान मिला।
प्रतापगढ़ में समाजसेवी आनंद पांडे के संयोजन में आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को विशेष आमंत्रण दिया गया था। कार्यक्रम के दौरान उनके समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी एवं आयोजकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया बताते चलें कि सुरेश यादव लगातार अपने सामाजिक कार्यों के चलते न सिर्फ अयोध्या बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सम्मानित हो चुके हैं। इससे पूर्व भी उन्हें अयोध्या के जिलाधिकारी, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों तथा कई मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरेश यादव ने कहा कि जिस प्रकार आनंद पांडे द्वारा प्रतापगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वह सराहनीय पहल है। उन्होंने आग्रह किया कि इसी प्रकार का रोजगार मेला अयोध्या में भी आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय युवाओं को लाभ मिल सके।
गौरतलब है कि सुरेश यादव को ‘साइकिल मैन’ की उपाधि भी दी जा चुकी है। उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चियों को हजारों साइकिल वितरित कर समाज में एक मिसाल कायम की है। उनके इन प्रयासों से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
समाजसेवा के क्षेत्र में सुरेश यादव का यह निरंतर योगदान उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित कर रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment