गौ रक्षा हेतु केंद्रीय कानून और राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट भदेसर उपखंड कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर गौ रक्षा हेतु केंद्रीय कानून और राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की हैं। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र तहसीलदार को सौंपा गया। इसमें गौ रक्षा से संबंधित प्रमुख मांगें रखी गई। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता और राष्ट्रीय धरोहर का सम्मानित पद प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ ही, गौ सेवा हेतु एक केंद्रीय कानून बनाने का आग्रह किया गया, जो पूरे भारतवर्ष में समान रूप से लागू हो। अभियानकर्ताओं ने गौ हत्या को पूरी तरह समाप्त कर गौ माता की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। उन्होंने संपूर्ण देश में आरक्षित गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु कार्रवाई और गोचर विकास बोर्ड की स्थापना की भी मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि गोचर भूमि का उपयोग गौशाला संचालन और गौ चारण हेतु ही होना चाहिए। राज्य में अधिक दान प्राप्त करने वाले मंदिरों के साथ गौशाला संचालन अनिवार्य करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी।

गौ सम्मान आह्वान अभियान का यह प्रथम चरण तहसील स्तर पर शुरू हुआ है। यह अभियान कुल चार चरणों में तहसील स्तर, जिला स्तर, राजस्थान और केंद्र स्तर पर 16 माह तक शांतिपूर्ण प्रार्थना के रूप में चलेगा। अभियानकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 16 अगस्त 2027 (सोमवार) तक सरकार की ओर से गौ सेवार्थ, गौ रक्षार्थ और गौ सम्मानार्थ उचित उत्तर और आशा अनुकूल परिणाम नहीं मिले, तो 5 गौ भक्त और संत आमरण अनशन पर बैठेंगे। यह अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान की मांगें पूरी नहीं हो जातीं। राष्ट्रपति के नाम यह प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में किन्नर अखाड़ा धाम सांवरिया जी से गादीपति आरती बुआ, अर्जुन वैष्णव ,विपिन मांडोत,गोपाल गुर्जर, लक्ष्मण सोनी,शोभा वैष्णव,किरण सोनी,ज्योति शर्मा,शारदा व्यास,चंद्रप्रभा पालीवाल,आरती तिवारी,मंजू सेन,मांगी देवी वैष्णव,चंदा सोनी,लाला गुर्जर, करण रैगर,शिव जायसवाल ,कन्हैया माली, सत्यनाराय गुर्जर,राहुल मेघवाल,चेतन तेली,राहुल खटीक,पंकज लखारा, कुशाल वैष्णव, परमेश्वर गुर्जर,प्रहलाद गुर्जर,नारायण गुर्जर,निखिल पाटीदार,नटवर सिंह,कोमल चौधरी,आदित्य सेन,कंवर गुर्जर,कन्हैया गुर्जर,धीरज चौधरी,धीरीज लखारा,दीपक गुर्जर,चेतन छापरवाल,नितेश छापरवाल, प्रवीण हरिजन,अर्जुन गुर्जर,रवि वैष्णव, सहित बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment