ऐसीबीईओ देसूरी ने बावरियों का झूपा ,भादरास व मौखाजी बस्ती विद्यालय का शाला संबलन के तहत किया निरीक्षण सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने सादड़ी नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावरियो का झूपा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भादरास व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौखाजी बस्ती का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संस्था प्रधान बावरियों का झूपा राम निवास यादव ने बताया कि एसीबीईओ माली ने कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर प्रवेशोत्सव व निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।संस्था प्रधान रामनिवास यादव ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर अचल सिंह व मदनलाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भादरास व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौखाजी बस्ती सादड़ी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान मुकेश कुमार सूचक व गौतमचंद पालीवाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से शैक्षणिक सहशैक्षणिक प्रगति जानकर संबलन प्रदान करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





