चामुंडा माता मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना व ध्वजा रोहण किया गया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा श्री रामेश्वर महादेव नंदिनी आश्रम खेरी के महंत शिवराम दास जी महाराज त्यागी के सानिध्य में बुधवार को प्रातः 7:15 बजे बागुंड ग्राम में स्थित चामुंडा माता मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश गोपाल जी व्यास के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित कर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। स्वर्ण कलश स्थापना के कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। माता जी के जयकारों के साथ नौ दिवसीय आयोजन का समापन किया गया। स्वर्ण कलश स्थापना आयोजन के उपलक्ष में यहां पर नौ दिनों तक नो कुंडीय महायज्ञ आयोजन आचार्य पंडित गोपाल व्यास गुर्जर बर्दिया मंदसौर के द्वारा किया गया। जिसकी पूर्णाहुति बुधवार को 11:15 बजे की गई। इस आयोजन में गांवो के कई दंपतियों ने जोड़े सहित बैठकर नौ दिनों तक यज्ञ में आहुतियां दी। मुंगाना धाम आश्रम के महंत कथा व्यास अनुज दास महाराज ने यहां पर 9 दिनों तक श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान गंगा बहाई वाचन किया और लोगों को भागवत महिमा एवं अपने जीवन को सार्थक बनाने के मंत्र बताये। आयोजन स्थल पर 9 दिनों तक रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें कई ख्यात नाम भजन गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। यहां पर 9 दिनों तक अन्नक्षेत्र भंडारा का भी आयोजन किया गया हजारों भक्तों ने यहां पर प्रसाद ग्रहण किया। स्वर्ण कलश स्थापना कार्यक्रम में बुधवार को 168 अखाड़ा से सैकड़ो की संख्या में साधु संत यहां इस स्वर्ण कलश स्थापना आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संपूर्ण कराया सभी संतो को आयोजन समिति के द्वारा उनका सम्मान किया गया और उन्हें दान दक्षिणा प्रदान की गई। आयोजन स्थल पर 9 दिनों तक मेलासा लगा रहा यहां पर मनोरंजन के लिए झूले चकरी डॉलर नावजुला चिल्ड्रन ट्रेन चाट पकौड़ी नींबू शर्बत कुल्फी आइस क्रीम फल फ्रूट एवं घरेलू आवश्यकता के सामान की भी बाहर से आए फुटकर व्यापारियों ने दुकानें लगाई जिस पर ग्रामीण महिलाओं पुरुषों ने जमकर खरीदारी की। विशाल महाप्रसादी के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment