डॉ अंबेडकर के सपनों का भारत बनाएं -माली
सुमेरपुर,पाली।
संविधान शिल्पी भारत रत्न प्रखर राष्ट्रभक्त डॉ अंबेडकर ने शिक्षित, विकसित,व्यसन मुक्त, कुरीति मुक्त,समरस,समृद्ध भारत का स्वप्न देखा था।हम उनके विचारों को आत्मसात कर उनके सपनों का भारत बनाएं। यही समय की मांग है। उक्त उद्गार सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजयसिंह माली ने स्थानीय बाल संस्कार केन्द्र में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता अंबेडकर ने शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक मोहन लाल रावल ने संघ और अंबेडकर पर प्रकाश डाला तथा समरस समाज के निर्माण का आह्वान किया।खंड संयोजक गोरधन सिंह राजपुरोहित,मोहन सिंह मीना ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद प्रधान बैरवा ने की।
सेवा भारती के सहमंत्री राहुल मालवीय ने बताया कि
डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शूरू हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सोहनलाल नागर, प्रकाश कुमार त्रिवेदी ने डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रकल्प शिक्षक प्रियंका ने अंबेडकर से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं। तत्पश्चात बाल संस्कार केन्द्र के भैया बहनों ने गीत कविता सुनाएं। माली ने बाल संस्कार केन्द्र की प्रकल्प शिक्षिका व भैया बहनों से संवाद कर केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली तथा सराहा। प्रियंका ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन चंदन गर्ग ने किया।इस अवसर पर भी नैनमल सोनी,नगर प्रचारकअरुण , नगर कार्यवाह निशांत,सहनगर कार्यवाह रामरतन,राजेंद्र सिंह, विक्रम भाई समेत कई प्रबुद्धजन व अभिभावक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय मानकर शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





