घाणेराव के अंबाजी मंदिर में चोरी,चांदी की मूर्तियां,छत्र,मुकट,व नगदी चोरी।
घाणेराव,पाली
घाणेराव कस्बे के सूरजकुंड के पंच तीर्थ स्थित श्री अंबाजी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर के गर्भ गृह में रखी करीब डेढ़ किलो वजन की चांदी की दो मूर्तिया,चांदी के छतर,माताजी का मुकट व भंडार तोड़ कर नगदी सहित अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए। पुजारी श्रवणदास ने बताया कि सोमवार शाम को हमेशा की तरह मंदिर में पूजा करने के बाद ताला लगाकर घर पर चला गया सुबह मंदिर पूजा करने के लिए पहुंचा तो मंदिर व भंडार के ताले टूटे हुए मिले और चांदी की मूर्तियां,छतर,मुकट इत्यादि चोर चोरी कर ले गए। इसकी सूचना मंदिर की व्यवस्था कमेटी को देने पर अध्यक्ष तेजसिंह मांगलिया,व्यवस्थापक सुरेश सोमपुरा व रामनाथ इत्यादि मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर देसूरी थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





