एमएसपी को लेकर कांग्रेस का विरोध।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

निंबाहेड़ा क्षेत्र के किसानों के साथ सरकार क्यों कर रही भेदभाव। जिले के बड़ीसादड़ी आदि स्थानों पर सरकार द्वारा समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद हेतु खरीद केन्द्र प्रारंभ कब के हो चुके हैं, लेकिन निंबाहेड़ा में जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से अब तक खरीद केन्द्र शुरू नहीं हो पाया है।

जिन किसानों ने अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन करवाया था, वे आज मजबूरी में मंडी में ₹2200 से ₹2500 प्रति क्विंटल की कीमत पर गेहूं बेच रहे हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मेरा माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी एवं जिला कलेक्टर, चित्तौड़गढ़ से निवेदन है कि निंबाहेड़ा में अतिशीघ्र समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद हेतु तौल केन्द्र प्रारंभ किया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें आर्थिक हानि से बचाया जा सके।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment