चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस का खुलासा: गेस्ट हाउस में नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश, नकदी व जेवरात बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।
निम्बाहेड़ा में गेस्ट हाउस में हुई नकबजनी की वारदात का सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है पुलिस टीम ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपीयों ने सोशल मीडिया पर डाली गई जानकारी के आधार पर वारदात की साजिश रची थी।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि परिवादी चतुरर्भुज कुमावत निवासी कासोद दरवाजा निम्बाहेडा हाल साकरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका साकरिया चोराया पर सांवरिया गेस्ट हाउस के नाम से छोटा सा होटल है उसी गेस्ट मे उपर की मंजिल पर वह परिवार सहित निवास करते है दिनांक 06 अप्रैल 2026 को शांम को 5 बजे करीब परिवादी व उसका बेटा मंदिर पर दर्शन के लिये गये थे परिवादी का परिवार भी घर पर नही था। 2-3 घण्टे के बाद वापस घर पर पहुंचा तो उसके कमरे का व कमरे में मोजुद अलमारी का ताला टुटा हुआ मिला तथा सामान बिखरा हुआ था चैक करने पर पता चला कि अज्ञात चोर उसकी नकद रूपये व सोने चांदी के जेवर चुराकर ले गये है। जिसकी सुचना सदर निम्बाहेडा पुलिस को तथा त्वरित कार्यवाही करने बाबत निर्देश दिये गये एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम गठित की गई थानाधिकारी व टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर तफतीश की गई गेस्ट हाउस के कैमरे की फुटेज चैक की गई तो दो नकाबपोस युवक गेस्ट हाउस में आते हुए व जाते हुए नजर आये परिवादी ने तफतीश के दोरान बताया के कुछ दिन पहले उसने एक प्लाट बेचा था जिसकी रकम घर मे ही अलमारी में रखी थी परिवार एम.पी में रिश्तेदारी में गया हुआ था गेस्ट हाउस के कर्मचारी मोहसिन से पुछताछ करने पर पुलिस को उस पर शंका हुई मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो गेस्ट हाउस कर्मचारी मोहसिन उर्फ टिंचा पिता कदीर मोहम्मद निवासी पुरानी आबादी माण्डलगढ जिला भीलवाडा ने अपने दो साथियो के साथ मिलकर चोरी करना बताया परिवादी का रिश्ते मे साला राहुल गेस्ट हाउस पर ही काम करता है उसने इस्टाग्ग्राम पर अपने जीजा के द्वारा प्लाट बेचकर प्राप्त किये गये रूपयो कि विडियो बनाकर इस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी जब मोहसिन ने अपने फोन पर यह स्टोरी देखी तो चोरी करने का प्लान तैयार किया घटना वाले दिन से एक दिन पुर्व परिवादी का साला राहुल व परिवार रिश्तेदारी मे एम.पी चले गये । आरोपी मोहसिन को पता था कि गेस्ट हाउस का मालिक अपने बेटे के साथ प्रतिदिन मंदिर जाता है उसने भीलवाडा से अपने दोस्त फरहान उर्फ आध्यिा व मोहम्मद साहिल को फोन करके चोरी का प्लान बताया व वारदात करने के लिये निम्बाहेडा बुला लिया वारदात से पहले फरहान व साहिल गेस्ट हाउस से कुछ दुरी पर सुनसान स्थान पर रूक गये जब गेस्ट हाउस का मालिक व उसका बेटा मंदिर के लिये निकले तो मोहसिन ने फोन करके फरहान व साहिल को बुलाया तथा स्वंय गेस्ट हाउस के गेट पर निगरानी करने बेठ गया व दोनो साथियो को वारदात को अंजाम देने के लिये उपर वाली मंजिल पर भेज दिया जहा आरोपियो ने कमरे व अलमारी का ताला तोडकर नकदी व सोने चांदी के जैवर चुराये व एक बेग मे रखकर ले गये पुलिस टीम ने आरोपी मोहसिन को गिरफतार किया तथा इसकी इतला पर दोनो साथी फरहान उर्फ आंघ्यिा मोहम्मद साहिल को भीलवाडा से गिरफतार किया आरोपीयो की इतला पर पुलिस ने 4.50 लाख नकदी व नो जोडी पांयजेब एक जोडी कडी, चार जोडी हाथ के कडे, अगुठी गले का मंगलसुत्र, मांदलिया, चैन, कानो के टोप्स इत्यादि सामान बरामद कर जप्त कर लिया है। आरोपीगण चुराई गई रकम से नई मोटरसाईकिल खरीदने वाले थे तथा फिर मनाली जाकर ऐश करने का प्लान बनाया था लेकिन उस पहले से पुलिस ने धर दबोचा। तफतीश के दोरान यह तथ्य भी सामने आये के गेस्ट हाउस के मालिक ने अपने कर्मचारी मोहसिन का पुलिस वेरीफिकेशन नही कराया था जब कि आरोपी के खिलाफ पुर्व मे भी चोरी के प्रकरण दर्ज है पुलिस ने गिरफतारशुदा आरोपियो को न्यायालय में पेश कर पुछताछ के लिये पीसी रिमाण्ड पर लिया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफतार आरोपी :-
1.मोहसिन उर्फ टिंचा पिता कदीर जाति पठान मुसलमान निवासी माण्डलगढ़ थाना माण्डलगढ जिला भीलवाडा 2. मो. साहिल पिता फरीद मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी भवानीनगर थाना कोतवाली भीलवाडा . 3. फरहान उर्फ आंध्यिा पिता अब्दुल रशीद मुसलमान निवासी कांवाखेडा कच्ची बस्ती थाना कोतवाली भीलवाडा
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





