ज्योति बा फूले शिक्षा व सामाजिक समरसता के अग्रदूत -माली
घाणेराव,पाली।
महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा व सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उनके शैक्षिक, सामाजिक व साहित्यिक अवदान पर समूचे भारत को गर्व है।हम उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करके राष्ट्र के लिए जिएं। उक्त उद्गार सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजयसिंह माली ने स्थानीय कालबेलिया बस्ती स्थित बाल संस्कार केन्द्र में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि ज्योति बा फूले ने शिक्षा के माध्यम से समाज परिवर्तन का कार्य किया।हमारा देश शिक्षित विकसित कुरीति मुक्त व्यसन व अंधविश्वास मुक्त देश बने।इस अवसर पर सेवा प्रमुख दिवाकर व्यास ने ज्योति बा फूले के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंपालाल लोंगेशा ने ज्योति बा फूले से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरतनाथ कालबेलिया ने की।कार्यक्रम का संचालन प्रकल्प शिक्षक पंकज गोस्वामी ने किया।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती समिति द्वारा श्रीमती आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से घाणेराव व गुडा भोपसिंह में बाल संस्कार केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





