सरयू घाट पर घायल श्रद्धालु को जल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल,मिली त्वरित राहत।

SHARE:

सरयू घाट पर घायल श्रद्धालु को जल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, मिली त्वरित राहत।

अयोध्या। पावन नगरी अयोध्या में सुबह सरयू घाट पर एक श्रद्धालु के घायल होने की घटना के बीच जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समय पर मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, उदय नारायण पुत्र केदार चौहान (उम्र 46 वर्ष) निवासी ग्राम शेखूपुर, पोस्ट खतौली कलां, थाना लालगंज, जनपद आजमगढ़ सरयू घाट पर स्नान के दौरान अचानक अपने हाथ में चोट लगने से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव और कांस्टेबल ऋतुराज तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत श्री राम अस्पताल ले जाकर उपचार सुनिश्चित कराया।अस्पताल में इलाज के बाद उदय नारायण की स्थिति सामान्य पाई गई और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस त्वरित और सराहनीय कार्यवाही के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं ने जल पुलिस की प्रशंसा की।
सरयू घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और त्वरित मदद के मामले में यह एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment