जिला कलक्टर ने किया रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण।

SHARE:

जिला कलक्टर ने किया रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण।

चित्तौड़गढ़।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने उपस्थित पंजिका, ई-फाइलिंग प्रणाली, प्रस्थापन कक्ष, स्टोर शाखा एवं न्यायालय (कोर्ट) शाखाओं का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड संधारण एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का प्रकरण लंबित नहीं रखा जाए तथा आमजन से संबंधित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कलक्टर ने कार्यालय समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रत्येक प्रकरण का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखने तथा ई-फाइलिंग प्रणाली का अधिकाधिक और प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के लिए कार्यालयीन प्रक्रियाओं में सतत सुधार आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी डॉ. कीर्ति व्यास सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment