बालिकाओं ने व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत किया औद्योगिक भ्रमण।

SHARE:

पीएम श्री बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत किया औद्योगिक भ्रमण
सादड़ी,पाली।

स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आज श्री किसान डेरी फार्म एंड फुडस प्राइवेट लिमिटेड फालना का औद्योगिक भ्रमण किया।
व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी के नेतृत्व में विद्यालय की व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत फ़ूड प्रोसेसिंग ट्रेड में अध्ययनरत बालिकाओं ने श्री किसान डेरी फार्म एंड फुडस प्राइवेट लिमिटेड फालना का औद्योगिक भ्रमण किया।इस दौरान खेताराम गोयल ने बालिकाओं को दूध से दही, मक्खन व घी बनाने की प्रक्रिया समझाकर संयंत्र का अवलोकन करवाया तत्पश्चात बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर मनीषा ओझा,प्रकाश कुमार शिशोदिया, सरस्वती पालीवाल,रमेश सिंह राजपुरोहित , सुशीला सोनी, मनीषा सोलंकी व गजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत फ़ूड प्रोसेसिंग ट्रेड संचालित है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment