फालना के भामाशाह के द्वारा प्राप्त दरी पट्टियाँ वितरण कार्यक्रम हुआ संपन।
फालना,पाली
भामाशाह बंसीलाल जी मालवीय द्वारा उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय संपत लालजी मालवीय की पुण्य स्मृति में द्वारा आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीसलपुर में दरी पट्टियाँ एवं दो विशालकाय दरी कमरे लिए वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस संदर्भ में भामाशाह बंसीलाल मालवीय की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है जिसमें सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अशोक बछेटा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वह प्रणाली है जिसके माध्यम से समाज लोगो को ज्ञान,कौशल और मूल्य प्रदान करता है।इसकी प्रमुख भूमिकाओं में से एक है व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाना और यह सुनिश्चित करना कि समाज सुचारु रूप से कार्य करें। शिक्षा ग़रीबी कम करने में मदद करती है और व्यक्तियों को देश के विकास में योगदान करने का अवसर देती है। संस्था प्रधान प्रहलाद राय ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संस्था का संहयोग इसी तरह मिलता रहेगा है ऐसी कामना प्रकट् की इस अवसर पर बंसीलाल लाल मालवीय,समाज सेवी अमित मेहता,अशोक बचेटा,भैरव आई हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर राकेश वैष्णव बाली,सहायक मुकेश भारद्वाज,देवी सिंह,ममता मुंहोत,विकास वैष्णव,मनीष कुमार टाक,विपूल सिंह,छोटू सिंह,आदि लोगों की उपस्थिति में दरी पट्टियाँ वितरण का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





