अयोध्या के जयप्रकाश ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में स्वर्ण जीत विश्व चैंपियनशिप का टिकट पक्का
5 किमी रेस वॉक में नया कीर्तिमान, अयोध्या के जयप्रकाश बने राष्ट्रीय–एशिया–विश्व स्वर्ण जीतने वाले देश के पहले एथलीट
अयोध्या धाम l 46वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखर नायर स्टेडियम में आयोजित हुई।
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए। जयप्रकाश जी ने 5 किलोमीटर रेस वॉक में नया कीर्तिमान बनाया अपने आयु वर्ग का स्वर्ण पदक जीत दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप अगस्त 2026 के लिए अपना टिकट पक्का किया। अब तक विभिन्न वर्गों के स्वतंत्र भारत में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीन स्वर्ण पदक विजेता है जिसमें। जयप्रकाश जी पहले ऐसे एथलीट हैं जिन्होंने राष्ट्रीय,एशिया विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ाया है ऐसा करने वाले वह देश के पहले एथलीट है।
उन्होंने जनपद अयोध्या के डीएम साहब कमिश्नर साहब एवं सभी शासनिक प्रशासनिक जनपद के निवासियों को इसका श्रेय देते हुए धन्यवाद व्यक्त कियाह जयप्रकाश जी मूलतः जनपद अयोध्या के रेतिया मोहल्ला निवासी हैं उनकी उपलब्धि से देश-प्रदेश एवं जनपद के युवाओं में काफी उत्साह है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





