चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
राज्य स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल भदेसर की मिष्ठी मेहता ने मारी बाजी।
भदेसर | व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, भदेसर की छात्रा मिष्ठी मेहता ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
अध्यापक के अभाव में भी नहीं मानी हार:
राज्य स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता के तहत ‘बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस’ विषय में कक्षा 9 की छात्रा मिष्ठी मेहता ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि की विशेष बात यह रही कि विद्यालय में संबंधित विषय के अध्यापक का पद रिक्त होने के बावजूद मिष्ठी ने हार नहीं मानी। उन्होंने कौशल मित्र श्री अमित कुमार छिपा के मार्गदर्शन में अपना मॉडल तैयार किया, जिसे राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शक्ति सिंह राजपूत एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने मिष्ठी की मेहनत और अमित कुमार छिपा के सटीक मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प हो तो अभावों में भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यालय परिवार ने मिष्ठी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





