खेलों में अगर आपको रुचि है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती।

SHARE:

खेलों में अगर आपको रुचि है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती।

फालना,पाली

उम्र और अपेक्षाओं को पीछे छोड़ते हुए उदयपुर के ठा. राजेन्द्र सिंह जी खुडाला ने 17 से 21 जनवरी 2026 तक जय क्लब, जयपुर में आयोजित ओ. एन. दीक्षित आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। डबल्स वर्ग में भाग लेते हुए 73 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी ने उपविजेता स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके तेज़ और सटीक सर्विसेज़ से निकले कई ऐस पॉइंट्स तथा बेहतरीन फुटवर्क और कोर्ट कवरेज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका जोशीला और आक्रामक खेल युवा और उभरते टेनिस खिलाड़ियों को भी चुनौती देता नज़र आया, जिससे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके अदम्य जज़्बे,फिटनेस और खेल भावना की सराहना की इस अवसर पर राजेंद्र सिंह जी को बधाई देने वालों में सुमेर सिंह मेड़तिया,भरत त्रिवेदी,समाजसेवी अमित मेहता देवेंद्र सिदावत व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,डॉ.अनंत सिंह,बंशीलाल मालवीय,अशोक बचेटा,मोहम्मद आसिफ़ आदी लोगों ने उनको बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment