कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूल के बच्चों को शूज वितरण किये।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा फीडिंग हैंड्स जयपुर के द्वारा भादसोड़ा,बागुंड,सोहन खेड़ा गांव के कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूल के बच्चों को शूज वितरण किये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर के अध्यक्ष शांतिलाल मेहता ने बताया कि जयपुर की फीडिंग हैंड्स संस्था के द्वारा भादसोड़ा, बागुंड, सोहन खेड़ा गांव के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को शूज निशुल्क वितरण हेतु 25 पेटी 650 जोड़ी शूज फीडिंग हैंड्स द्वारा भेजे गए जिनको जयपुर से लाने का खर्च रतनवृद्धि मोतीलाल मेहता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। शुक्रवार को शूज का वितरण किया गया इस अवसर पर डॉक्टर एस एल मेहता, अनिल मेहता, बाबूलाल ओझा, अशोक अग्रवाल, एवं विद्यालय के संस्था प्रधान सत्यनारायण दाधीच, रमेश अग्रवाल, रमेश सोनी, ज्योति शर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थितथे।

ज्ञातव्य रहे कि फीडिंग हैंड्स वर्ष 2018 से जयपुर के SMS अस्पताल, जे के लोन अस्पताल, महिला चिकत्सालय, स्टेट कैंसर हॉस्पिटल, जयपुरिया अस्पताल इत्यादि में भूखे लोगों के लिए प्रतिदिन 3000 निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। उनका स्वयं का अत्याधुनिक किचन है जहाँ गुणवत्ता पूर्ण भोजन बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा ऋतुओं को देखते हुए सर्दी में स्वेटर, कम्बल, रज़ाई, जूते, वर्षा ऋतु में छाते, भीषण गर्मी में निम्बू पानी इत्यादि का वितरण भी किया जाता है।
शुक्रवार को इनके सहयोग से विकास बैराठी बिन्नी परिवार द्वारा निर्धन ग्रामीण बच्चों को सर्दी से बचने के लिए जूते वितरित किये। पूरे राजस्थान में लगभग ८००० पेयर्स जूते बांटे जारहे हैं
फीडिंग हैंड्स ने इस वर्ष कोटा एवं पंजाब के बाढ़ ग्रसित इलाकों में भी राशन, आवश्यक दवाइयां, कपडे और अन्य जरुरत का सामन उपलब्ध कराया.
फीडिंग हैंड्स के पंकज जैन ने बताया कि उन्हें समाज सेवा करके आत्म संतोष की अनुभूति होती है ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment