रेडक्रॉस सोसाइटी फालना का सरोकार कार्य फालना गाँव सरकारी स्कूल में बांटे ऊनी स्वेटर।

SHARE:

रेडक्रॉस सोसाइटी फालना का सरोकार कार्य फालना गाँव सरकारी स्कूल में बांटे ऊनी स्वेटर फालना,पाली
*रेडक्रॉस सोसायटी फालना ने सामाजिक सरोकार कार्य करते हुए गुरूवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय फालना गाँव में कक्षा 1से 5 तक सभी बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरण किए,बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए*
*स्कूल संस्थाप्रधान सुमन मीणा ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती सर्दी को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा फालना ने भामाशाह राजीव अग्रवाल द्वारा प्राप्त स्वेटर को कक्षा प्रथम से 5 वी तक सभी बालक और बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए और स्वेटर पाकर बच्चो के चेहरे पर ख़ुशी छा गई इस दौरान आगंतुक सभी मेहमानों का माला व साफ़ा पहनकर स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान समाजसेवी राजीव अग्रवाल ने कहा शिक्षा समाज लोगो को ज्ञान,कौशल और मूल्य प्रदान करती है। शिक्षा ग़रीबी कम करने में मदद करती है और व्यक्तियों को देश के विकास में योगदान करने का अवसर देती है।संस्था प्रधान ने सभी संस्था सदस्यों का आभार जताया इस अवसर फालना गाँव ग्राम पंचायत प्रशासक करणसिंह राजपुरोहित समाजसेवी राजीव अग्रवाल,अमित मेहता, गोविंद सिंह गेहलोत,गोवर्धन सिंह अध्यापक अमृत सिंह राव समस्त विद्यालय स्टाफ़ की उपस्थिति में स्वेटर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment