मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भामाशाह द्वारा प्राप्त चरण पादुकाएं वितरित की।

SHARE:

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भामाशाह द्वारा प्राप्त चरण पादुकाएं वितरित की।

फालना,पाली
*रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा फालना द्वारा आज रा उ माध्यमिक विद्यालय धनी में जूता वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ रेड क्रॉस सोसायटी के सह सचिव अमित मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरीश वैष्णव आई एस डिजिटल के सौजन्य से प्राप्त 70 जूते की जोड़ी एवम् कक्षा कक्ष में बिछाने के लिए तीन विशालकाय दरिया भेटकर्ता प्रकाश भुराराम चौधरी भेट की गई इस संदर्भ में संस्था अध्यक्ष डॉ अनंत सिंह एवं संस्था प्रधान सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है जिसमें संस्था अध्यक्ष डॉ सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी साखा का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य एवं शिक्षा है। शिक्षा वह प्रणाली है जिसके माध्यम से समाज लोगो को ज्ञान,कौशल और मूल्य प्रदान करता है।इसकी प्रमुख भूमिकाओं में से एक है व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाना और यह सुनिश्चित करना कि समाज सुचारु रूप से कार्य करें। शिक्षा ग़रीबी कम करने में मदद करती है और व्यक्तियों को देश के विकास में योगदान करने का अवसर देती है। संस्था प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने सभी संस्था सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संस्था का संयोग इसी तरह मिलता रहेगा है ऐसी कामना प्रकट् की इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ अनंत सिंह कोषाध्यक्ष मोहित मेहता सह सचिव अमित मेहता, आर्य मिहिर,धनी ग्राम पंचायत प्रशासक अमृती देवी,हरीश वैष्णव,जसवंत सिंह देवड़ा,अशोक बचेटा,मदन सिंह सोनीगरा प्रकाश कुमार चौधरी वार्ड पंच दिनेश वैष्णव,वालाराम चौधरी,मोहनलाल माली आदि लोगों की उपस्थिति में चरण पादुका एवं दरी वितरण का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment