जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना शामिल हुए।

आँजना ने कहा कि मनरेगा सिर्फ़ एक योजना नहीं, यह करोड़ो ग्रामीण मजदूरों के लिए काम की कानूनी गारंटी हे, इसे कमजोर करना रोजगार, सम्मान और गांव के अधिकारो पर सीधा हमला हे।

आज केंद्र सरकार मनरेगा के नाम को बदलने और इसके मूल स्वरूप को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। गारंटी वाले इस अधिकार को धीरे-धीरे खत्म कर, इसका पूरा भार राज्यों पर डालने की साजिश की जा रही है, ताकि भविष्य में मजदूर अपने ही अधिकार से वंचित हो जाए।

कांग्रेस पार्टी और हम सभी साथी इस अन्याय के खिलाफ़ चुप नहीं बैठेंगे।
मनरेगा को कमजोर करने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीक़े से विरोध जारी रहेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment