अटल ज्ञानदीप सम्मान से सम्मानित हुए रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी।

SHARE:

अटल ज्ञानदीप सम्मान से सम्मानित हुए रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी

अयोध्या।

सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को सुरक्षा के साथ सेवा भावना के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अटल ज्ञानदीप सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण जी महाराज और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र व निदेशक राष्ट्र धर्म प्रकाशन मनोजकांत के कर कमलों से स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर अलग अलग क्षेत्रों से कुल 6 लोगों को सम्मानित किया गया,जिसमें अयोध्या से खाकी वाले गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध उपनिरीक्षक रणजीत यादव सम्मिलित रहे! इस कार्यक्रम के संयोजक प्रसिद्ध गीतकार रामायण धर द्विवेदी रहे! ज्ञात हो कि रणजीत यादव द्वारा अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हुए शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है,इनके द्वारा अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड के मलिन बस्ती के गरीब, असहाय और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को नवम्बर, 2021 से निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। इस समय खुले आसमान में पेड़ के नीचे कुल 70 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। शिक्षण के साथ ही उन्हें कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर, कटर, पेन,बैग, वस्त्र, चप्पल इत्यादि भी लोगों के सहयोग से निःशुल्क प्रदान करते हैं। रणजीत यादव ने शिक्षा की इस मुहिम को अपना स्कूल नाम दिया है! रणजीत यादव ने मलिन बस्ती के बच्चों के माता-पिता को जागरूक करके 35 बच्चों का एडमिशन नजदीक के सरकारी स्कूल में करवा दिया है अब वह सब रोजाना स्कूल जाते हैं। पुलिस की व्यस्ततम ड्यूटी से समय निकाल कर वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के कारण अयोध्या वासी प्यार से इन्हें “खाकी वाले गुरुजी” नाम से बुलाते हैं। रणजीत यादव द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे अनुकरणीय प्रयास के लिए अटल ज्ञानदीप सम्मान 2025 प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment