अयोध्या तुलसीदास घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर मार्ग का होगा कायाकल्प,पार्षद ने दिया आश्वासन।

SHARE:

अयोध्या तुलसीदास घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर मार्ग का होगा कायाकल्प,पार्षद ने दिया आश्वासन।

अयोध्या।

धर्म नगरी अयोध्या के विकास की कड़ी में नया घाट क्षेत्र के वार्ड संख्या 51 के पार्षद अंकित त्रिपाठी ने जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सक्रियता दिखाई है। सोमवार को पार्षद ने पावन संत तुलसीदास घाट पर स्थित अति प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर के समीप जर्जर नाली और सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।
बजट आते ही प्राथमिकता पर होगा निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान पार्षद अंकित त्रिपाठी ने स्थानीय निवासियों और मंदिर प्रशासन को आश्वस्त किया कि जैसे ही नया बजट आवंटित होगा, उनकी पहली प्राथमिकता इस मार्ग और नाली का पुनर्निर्माण होगी। उन्होंने कहा, “योजना की स्वीकृति मिलते ही तत्काल प्रभाव से नाली और सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। महंत सूर्यमणि पाण्डेय ने जताया आभार मंदिर की देख-रेख कर रहे प्रसिद्ध महंत सूर्यमणि पाण्डेय (सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवा दल) ने पार्षद के इस कदम की सराहना की। पार्षद द्वारा निरीक्षण और जल्द निर्माण के आश्वासन पर महंत जी ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
आस्था का प्रमुख केंद्र है सिद्ध हनुमान मंदिर बता दें कि तुलसीदास घाट (नया घाट) पर स्थित यह ‘अति प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर’ श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। मूल रूप से बस्ती के निवासी महंत सूर्यमणि पाण्डेय (मणी जी बस्ती वाले) के सानिध्य में यहाँ नियमित धार्मिक अनुष्ठान और सेवा कार्य चलते रहते हैं। सरयू स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहाँ दर्शन हेतु पहुँचते हैं, ऐसे में मंदिर मार्ग का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है।निरीक्षण वार्ड 51 के पार्षद अंकित त्रिपाठी ने जर्जर सड़क व नाली का लिया जायजा।आश्वासन: नया बजट मिलते ही निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने का वादा। महत्व निर्माण से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment