चितौडगढ जिले सांवलियाजी
नरेन्द्र सेठिया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे सांवलियाजी,
सांवलियाजी पहुंचकर किए भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन
सांवलियाजी- लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। ज्ञात हो कि चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में भाग लेने जाने के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सांवलियाजी पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। लोकसभा अध्यक्ष बिरला के साथ में निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, उदयपुर विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी सांवलियाजी पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर में पहुंचने पर परंपरा के अनुसार ओसरा पुजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत व तुलसी पत्र देकर स्वागत किया। इधर मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव सहित बोर्ड पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अगवानी की व मंदिर परिसर में ऊपरना पहना कर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर लोकसभा अध्यक्ष बिरला का स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद मंदिर की विजिटर बुक में अपने विचार व सुझाव साझा किए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





