चितौड़गढ नरेन्द्र सेठिया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने मनरेगा योजना के अस्तित्व को बचाने और पर्यावरण संरक्षण अरावली पर्वतमाला जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरा।धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास की जीवनरेखा मानी जाने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाजपा वैचारिक द्वेष के कारण इस योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना चाहती है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार मनरेगा के बजट में कटौती कर ग्रामीणों के हक का रोजगार छीन रही है। प्रदर्शन का दूसरा मुख्य मुद्दा अरावली पर्वतमाला का संरक्षण रहा। भाजपा सरकार गरीबों के अधिकारों पर प्रहार कर रही है। महात्मा गांधी के नाम और उनके विजन को मिटाने की कोशिश करने वाली शक्तियों को जनता करारा जवाब देगी। अरावली और मनरेगा, दोनों ही राजस्थान की अस्मिता और अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं।
कलेक्ट्रेट चौराहे पर आयोजित इस धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के अंत में जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि मनरेगा के मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ न की जाए और अरावली के संरक्षण हेतु ठोस नीति बनाई जाए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





