वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होने अयोध्या से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना।
अयोध्या।
14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़ो” महारैली में शामिल होने के लिए अयोध्या जनपद से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए।जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि यह रैली भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को होने वाली महारैली को लेकर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित है और भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि दिल्ली में होने वाली महारैली से भारतीय जनता पार्टी बौखलाहट में है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को कमजोर करने की साजिश कर रही है और जनहित की नीतियों के बजाय अपने पसंदीदा उद्योगपतियों के हित में फैसले ले रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि एसआईआर को जल्दबाजी में लागू कर भाजपा सरकार लोगों को मताधिकार से वंचित करना चाहती है।
दिल्ली रवाना होने वालों में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, विजयपाल सिंह, जे.बी. सिंह, भगवान बहादुर शुक्ला, अनिल तिवारी, राजकुमार पांडे, नाजिश फातिमा, अवनीश तिवारी, नसीम जरा, शालिग्राम यादव, रणधीर सिंह, हृदय राम मिश्रा, भारत वर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





