लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव तैयारी बैठक पीएमश्री विधालय खुडाला में आयोजित।फालना,पाली।
*स्थानीय पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला- फालना में रविवार को आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव अंतर लोकसभा स्तरीय पाली जिला चार विधानसभा पाली, बाली मारवाड जंक्शन व सुमेरपुर की पूर्व तैयारी बैठक प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता संयोजक राजेश पुरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाडा ने बताया की बैठक में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं पर चर्चा कर प्रतिनियुक्त शारिरीक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई । प्रतियोगिता शहर के विभिन्न खेल मेदानों पर आयोजित कि जायेगी। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक श्रीगोपाल पारीक व बाली ब्लॉक खेलकूद प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड ने उपस्थित बैठक को संबोधित किया व प्रतियोगिता के सफल व व्यवस्थित संचालन के लिए दिशा निर्देश प्रदान करे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भंवर सिंह राजपुरोहित, कविता गेहलोत,मनोहर रावल, हिंमाशु मेहता व शारिरिक शिक्षक राजेन्द्र सिंह, दिनेश वैष्णव, विक्रम सिंह चौधरी, जगदीश मालवीय व कार्यालय प्रभारी महावीर सिंह सोनीगरा,गणपत लाल, मूलाराम भटनागर, तलाराम सहित प्रतिनियुक्त शारिरीक शिक्षक उपस्थित रहें*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





