देसूरी एसीबीईओ माली ने बालिका विद्यालय दादाई,महात्मा गांधी विद्यालय वारका, व वीरमपुरा माताजी विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
नाडोल,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दादाई, महात्मा गांधी विद्यालय वारका व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरमपुरा माताजी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मालाराम मेंशन ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया ।संस्था प्रधान मालाराम मेंशन ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर अनिल कुमार, लालाराम मीणा व कमल नवल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वारका का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर संस्था प्रधान आरती सैनी से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरमपुरा माताजी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर संस्था प्रधान विजेंद्रकुमार निर्मल से जानकारी ली तथा विद्यालय स्टाफ सदस्यों प्रेम सिंह चारण,सुमन कुमारी व मंजु कुमारी से फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





