जिलाधिकारी व एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी,संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिए कार्यवाही के निर्देश।

SHARE:

जिलाधिकारी व एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी,संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिए कार्यवाही के निर्देश।

संजय यादव,अयोध्या।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की उपस्थिति में तहसील बीकापुर के सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस के दौरान गौहानीखुर्द के शिकायतकर्ता ने इंडिया मार्का हैंडपम्प खराब होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को हैंडपम्प शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्राम कटारी के शिकायतकर्ता ने हल्का लेखपाल की लापरवाही का मुद्दा उठाया, जबकि ग्राम परसावां महोला में गलत रिपोर्ट लगाने तथा ग्राम बैंतीकला में बंजर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज की गईं। इन सभी मामलों में जिलाधिकारी ने तहसीलदार बीकापुर को जांच कर उचित कार्यवाही के आदेश दिए।ग्राम हथिगो के शिकायकर्ता द्वारा चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने की शिकायत पर भी जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए। वहीं ग्राम कटारी के एक अन्य प्रकरण में विपक्षियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की शिकायत पर न्यायोचित कार्रवाई का आदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।समाधान दिवस में मुख्यतः राजस्व, भूमि विवाद, जल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन और पेंशन संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी बीकापुर, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment