
वृंदावन से पहुंची भगवान सालिगराम जी की बारात,स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े।
घाणेराव,पाली
घाणेराव कस्बे के झालीवाव चौक में स्थित ब्राह्मणी बाण माता के उपासक कालूराम जी सेन व आवरा माताजी के उपासक रामलाल जी सुथार के सानिध्य में आयोजित तुलसी विवाह के दौरान रविवार सुबह वृंदावन के महंत नवलकिशोर दास महाराज के सानिध्य में अरमा नंददास जी,कृष्णदासजी,उधमचरणदास जी,अनधिचरणदास व सालिगराम जी महाराज वृंदावन से भगवान सालिगराम जी को दूल्हे की वेशभूषा में पालकी में बैठाकर घाणेराव नगर में पहुंचे।
जहां पर झालीवाव चौक में माता के उपासक कालूरामजी व रामलालजी के सानिध्य में सैकड़ों महिला पुरुष भक्तजन दूल्हा बने भगवान सालिगराम जी के स्वागत में पालक पावडे बिछा दिए। महिला पुरुष भगवान सालिगरामजी व तुलसी माता के जयघोष के साथ वाद्ययंत्रों की मंगलध्वनी के साथ नृत्य करते चल रहे थे। बारात श्रीमाली ब्राह्मण समाज की धर्मशाला पहुंची जहां पर विधि विधान के भगवान सालिगराम जी का मंगल प्रवेश करवाया गया।
इससे पूर्व शनिवार की रात्रि में दुल्हन के वेश में सजी तुलसी माता को रथ में बैठाकर भव्य बंदोली का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रकार वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। बंदोली कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकली गई। जिसमें लोगों का भारी हुजूम उमड़ा।
आज शाम को शुभ वेला में तुलसी विवाह का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है और लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।♦
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





