पटेल जयंती पर श्री कृष्ण भोग का हुआ आयोजन।

SHARE:

पटेल जयंती पर श्री कृष्ण भोग का हुआ आयोजन।

फालना,पाली
उच्च माध्यमिक विद्यालय फालना गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं बिरसा मुंडा जयंती पर हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई इस मौके पर फालना गांव प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती नर्मदा देवी धर्मपत्नी रूप सिंह राजपुरोहित की स्मृति में फालना गांव के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों का सामूहिक महाप्रसादी श्री कृष्ण भोग का आयोजन रखा गया फालना गांव के समस्त विद्यालय के विद्यार्थी , विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण व पारिवारिक सदस्यों ने महाप्रसादी ग्रहण कर सहयोग प्रदान किया!
सरदार पटेल जयंती पर निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, बाल संसद और मेगा अभिभावक बैठक आदि कार्यक्रम हुए इस मौके पर प्रशासन राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए विद्यार्थी को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा अखंड भारत की स्थापना करने में तथा देश की आजादी में अहम सहयोग के लिए उन्हें इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विद्यार्थियों को बताया कि किस उन्हें महात्मा गांधी ने आजादी के बाद अखंड भारत के लिए 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की स्थापना करने पर महात्मा गांधी ने उन्हें लोह पुरुष की उपाधि दी थी तथा बाडोली किसान आंदोलन में महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी थी !
जयंती अवसर पर उप प्राचार्य शंकर लाल मीणा, अध्यापक सूर्य नारायण जोशी, बाबूलाल चौधरी, रमेश कुमार दादालिया, अमृत सिंह राव अध्यापिका पूनम शाक्य, ममता राठौड, अनिल चौधरी, कविता राव, उर्मिला चौधरी, गोवर्धन कवर, मंजु मेंशन, हेमलता चौहान, सरिता पुरी, मनीषा दहिया, आशा मीणा, रितु देशवाल सहित अभिभावक, गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित थे!

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment