भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंतीचित्रकला प्रतियोगिता व विभिन्न गतिविधियां आयोजित।

SHARE:

भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंतीचित्रकला प्रतियोगिता व विभिन्न गतिविधियां आयोजित।

पाली।

केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाली की ग्राम पंचायत बेड़ा के एकलव्य मॉडल आवसीय स्कूल व राजकीय जन‌जाति बानिका आश्रम छात्रावास बेड़ा में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कथा व चित्रकला विषय प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि बाली विकास अधिवारी भोपाल सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला व आदिवासी संस्कृति को बचाने में उसके उसक योगदान पर चर्चा की। विकास अधिकारी ने आदिवाली क्षेत्रों में चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बालिका छात्रावास में छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया।इसके साथ अन्य क्षेत्रों में भी गतिविधियां आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयंतीलाल मीणा , रेजिडेसिल स्कूल प्रधानाचार्य हुकमसिंह, वार्डन बालक बालिकाएं मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment