मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित इनामी बदमाश गिरफ़्तार।

SHARE:

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित इनामी बदमाश गिरफ़्तार।
*चित्तौड़गढ़ में 10 हजार व भीलवाड़ा में 5 हजार का ईनाम घोषित।*

चित्तौड़गढ़, 15 अक्टूबर। मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित इनामी बदमाश को जिले की डीएसटी टीम ने चित्तौड़गढ़ शहर क्षेत्र से डिटेन कर थाना राशमी पुलिस को सौंपा है। आरोपी जिला चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा पुलिस का तस्करी में वांछित होकर उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार व 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधियों की तलाश व धरपकड़ हेतु श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र ” में जिले के समस्त थानाधिकारीयों एंव जिला विशेष टीम को दिए गए निर्देशों के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला विशेष टीम द्वारा थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ़ पर एनडीपीएस एक्ट में पिछले 02 वर्ष से फरार 10 हज़ार रूपये का एंव थाना कारोई जिला भीलवाड़ा पर 05 हज़ार रुपये का वांछित आरोपी 33 वर्षीय हेमराज पुत्र वरदी चंद जाट निवासी रूपखेड़ी थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ को जिला विशेष टीम (डी.एस.टी) चित्तौडगढ के कानिस्टेबल राजदीप सिंह की सूचना पर जिला विशेष टीम (डी.एस.टी) चित्तौडगढ के हैड कानि. भूपेन्द्र सिंह, कानि. राजदीप सिंह , सुरेंद्र, दीपक व विजय द्वारा चित्तौड़गढ़ सर्किल में राणा सांगा मार्केट के पास से डीटेन कर गिरफ्तार करवाया गया उक्त कार्यवाही में जिला विशेष टीम (डी.एस.टी) चित्तौडगढ के कानिस्टेबल राजदीप सिंह की विशेष भूमिका रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment