रक्तदान कर खाकी वाले गुरूजी को दिया जन्मदिन का उपहार।
अयोध्या
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उपनिरीक्षक पद पर नियुक्त खाकी वाले गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध रणजीत यादव के जन्मदिन पर तीन युवाओं ने रक्तदान कर जन्मदिन का अनमोल उपहार दिया है। खाकी वाले गुरूजी द्वारा संचालित अपना स्कूल के सहयोगी गाजीपुर के निवासी विनय सिंह कुशवाहा,अयोध्या के समाजसेवी सोनू विश्वकर्मा और अध्ययनरत छात्र अयोध्या निवासी आलोक विश्वकर्मा ने सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान कर शुभकामनाएं दिया। विनय द्वारा 20वीं बार,आलोक द्वारा दूसरी बार और वहीं सोनू विश्वकर्मा द्वारा पहली बार किया गया रक्तदान! सबसे पहले रणजीत यादव द्वारा वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित निशुल्क अपना स्कूल के बच्चों में पहुंचकर शिक्षण सामग्री में कॉपी,पेंसिल,रबर,कटर,ऑल इन वन किताब इत्यादि वितरित कर जन्मदिन मनाने की शुरुआत किया। उपस्थित बच्चों ने खाकी वाले गुरूजी को उपहार भेंट कर दिया शुभकामनाएं! इस अवसर पर लोकोपायलट राजन यादव और अपना स्कूल के सहयोगी ऋषभ शर्मा उपस्थित रहे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





