सेवा भारती तख्तगढ की मासिक बैठक में दीपावली उत्सव, मातृ सम्मेलन आयोजन सहित कई निर्णय लिए।

SHARE:

सेवा भारती तख्तगढ की मासिक बैठक में दीपावली उत्सव, मातृ सम्मेलन आयोजन सहित कई निर्णय लिए।
तखतगढ़,पाली।

सेवा भारती समिति तख्तगढ की मासिक बैठक सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली व खंड सेवा प्रमुख महेंद्र सुथार के सानिध्य व जितेंद्र पुरी की अध्यक्षता में स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई जिसमें नए प्रकल्प खोलने, दीपावली उत्सव व मातृ सम्मेलन आयोजन सहित कई प्रस्ताव लिए गए।
सेवा भारती समिति तख्तगढ के प्रचार प्रमुख सुरेश कुमार ने बताया कि बैठक में जिला प्रकल्प प्रमुख दिनेश लूणिया द्वारा तख्तगढ में सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों व वहां आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अध्यक्ष जितेंद्र पुरी ने महावीर बस्ती में चल रहे बाल संस्कार केन्द्रों की शैक्षिक प्रगति का प्रतिवेदन रखते हुए उपलब्धि को सराहा।तत्पश्चात संरक्षक प्रदीप कुमार सह मंत्री महेंद्र सोनी समेत कार्यकारिणी सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर नई बस्ती में सेवा प्रकल्प खोलना,चल रहे बाल संस्कार केन्द्रों पर दीपावली उत्सव पर भैया बहनों को मिठाई पूजन सामग्री व आतिशबाजी सामग्री वितरित करने व आगामी माह में मातृ सम्मेलन आयोजन का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने सेवा सरोज सुरभि के सदस्यता अभियान व सेवा निधि संग्रहण अभियान की जानकारी दी।इस पर उपस्थित सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे आज से ही सेवा निधि संग्रहण अभियान शुरू करेंगे तथा अगले माह सेवा सरोज सुरभि सदस्यता अभियान चलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा प्रकल्पों का संचालन करती है। सेवा भारती द्वारा नगर में महावीर बस्ती में बाल संस्कार केन्द्रों का संचालन हो रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment