सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान, 2027 में अखिलेश सरकार बनाने का लिया संकल्प।

SHARE:

सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान, 2027 में अखिलेश सरकार बनाने का लिया संकल्प।

संजय यादव,अयोध्या।

समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा की मासिक बैठक आज गरिमामय माहौल में आयोजित की गई, जिसमें अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव व उपाध्यक्ष आशीष वर्मा द्वारा सभी प्रबुद्ध जनों का माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वयं विधानसभा अध्यक्ष श्री रक्षा राम यादव ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष राजेश कोरी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के जिला अध्यक्ष श्री पारसनाथ यादव मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है। नौजवान, किसान, मजदूर और व्यापारी सभी वर्ग पीड़ित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की ज़मीन कौड़ियों के भाव छीनी जा रही है और सरकारी संस्थाएं बेची जा रही हैं।उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता ने 2024 में सपा नेता अवधेश प्रसाद को संसद भेजकर परिवर्तन की शुरुआत की थी और 2027 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर सपा को जीत दिलाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएगी।
बैठक के दौरान सभी प्रबुद्ध जनों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे,

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment