विजेता और उपविजेता टीम को मिला नगद और ट्रॉफी का पुरुस्कार।
नौशाद आलम अयोध्या
बुधवार की देर शाम सरोजनी देवी अकादमी का जनपद और अंतर्जनपदीय वालीबाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के मौके पर जनपदीय और अंतर्जनपदीय टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें अंतर्जनपदीय में बापू केडी सिंह टीम नें पहला स्थान प्राप्त किया। आयोजक समिति नें 21 हज़ार रुपए नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया, वहीं उपविजेता रही टीम को 11 हज़ार रुपया व ट्राफी देकर टीम की हौसला अफ़ज़ाई किया। सरोजनी देवी अकादमी द्वारा सरोजनी देवी स्मारक में आयोजित पांचवे जनपदीय व अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल दो दिवसीय प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए सरोजनी देवी अकादमी के प्रबंधक व जिला वालीबाल संघ के सचिव रमेश कुमार उर्फ ठेकेदार नें कहा कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में लगभग 16 टीमों नें हिस्सा लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





