प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर तीन दिवसीय मेला 2 सितंबर से 4 सितंबर तक होगा।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा
प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर तीन दिवसीय मेला 2 सितंबर से 4 सितंबर तक होगा आयोजित कार्यक्रम को लेकर के मंदिर मंडल के द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकादशी जलझूलनी ग्यारस के पावन अवसर पर श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल बागुंड भादसोड़ा पर विशाल मेला आयोजीत किया जा रहा है आयोजन के तहत 2 सितंबर मंगलवार को मंदिर में प्राकृतिक फूलों के द्वारा सजावट करता रतलाम के रविंद्र भाटी के द्वारा विशेष सजावट की जाएगी इसमें रतलाम के सुप्रसिद्ध फूल सजावट में काम में लिए जाएंगे, मेला प्रांगण में मंगलवार रात्रि में राजस्थान की प्रसिद्ध गायिका एवं नृत्यांगना ममता चौधरी एवं पार्टी के द्वारा भजन संध्या एवं राजस्थानी रंगारंग कार्यक्रम होगा, 3 सितंबर बुधवार को भगवान सांवलिया सेठ की रथ यात्रा प्रात 10:00 बजे निकाली जाएगी, मेला प्रांगण में रात्रि 8:00 बजे मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी, 9:00 से राजस्थान के प्रसिद्ध सुरजीत चौधरी के डायरेक्शन में राजस्थानी पाश्चात्य व भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां कलाकार महेंद्र अलबेला, कोटा आशा प्रजापत प्रिया गुप्ता आलिया सीकर रेखा सिंह विष्णु बागाणा एवं अन्य कलाकारों के द्वारा, 4 सितंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात्रि 8:30 बजे से दीपक पारीक द्वारा संचालित कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच हास्य रस, राजकुमार बादल अर्जुन अल्हड़ परमानंद दादी राधिका मित्तल दिनेश बंटी कविता पाठ करेंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





