स्वतंत्रता दिवस में झलका राष्ट्रीय संस्कृति व देश भक्ति का गौरव।

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस में झलका राष्ट्रीय संस्कृति व देश भक्ति का गौरव।

देसूरी,पाली
देसूरी उपखंड स्तर पर सभी सरकारी व निजी कार्यालयों पर उनके अधिकारी व प्रभारी अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
उपखंड मुख्यालय पर सार्वजनिक कार्यक्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सांदू,तहसीलदार जसोल, प्रधान श्रीमती संगीता कवर राजपुरोहित,विकास अधिकारी समीक्षा वर्मा,थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित,सरपंच केसाराम भील, सीबीओ मोहनलाल बलाई,प्रधानाचार्य जगदीश चौधरी सहित उपखंड स्तर के सभी कार्यालयों के अधिकारी,सरपंच,जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिकों सभी स्कूलों के संस्थाप्रधान सभी छात्रों व आम लोगों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया कर परेड की सलामी ली गई। इस दौरान देसूरी पुलिस थाने के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों,छात्र छात्राओं व समाज सेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार घाणेराव ग्राम पंचायत में प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा, ग्राम सेवा सहकारी समिति पर अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा,पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी सहित सभी स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों व निजी संस्थानों पर ध्वजा रोहण किया। घाणेराव में सार्वजनिक कार्यक्रम मुछाला महावीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ। जहां पर प्रधानाचार्य भोमाराम मीणा की मौजूदगी मौजूद जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पारितोषिक वितरण किया गया। इस मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. ओगड भाई चौधरी के परिवारजनों की और से सभी स्कूलों व सम्बंधित संस्थानों में मिष्ठान वितरण किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment