राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता व कराटे कोच को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित।

SHARE:

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता व कराटे कोच को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित।

अयोध्या।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे कृष्णा यादव और कराटे कोच नीरज कुमार को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या के इन होनहार युवाओं ने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में खिलाड़ियों की उपेक्षा हो रही है, जबकि समाजवादी पार्टी ने खेलों के लिए मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया था।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ियों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, युवा नेता मंजीत यादव व अभय द्विवेदी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment