अंत्येष्टि में उमड़ा जन सेलाब, जय हिंद के लगे नारे, मौजूद लोगों की आंखें हुईं नम, विधायक सहित प्रशासन मौके पर रहा मौजूद।

SHARE:

शहीद कमांडो पंवार पंचतत्व में विलीन, जवानो ने दी सलामी।
_____________________
अंत्येष्टि में उमड़ा जन सेलाब, जय हिंद के लगे नारे, मौजूद लोगों की आंखें हुईं नम, विधायक सहित प्रशासन मौके पर रहा मौजूद।
_____________________

पार्थिव शरीर व परिजन मंगलवार देर शाम पहुंचें पैतृक गांव कोलर,दिल के दौरे से नागपुर में प्रशिक्षण के दौरान हुए शहीद।

जगदीश शर्मा कोलर पाली।

शहीद रमेश पंवार का पार्थिव शरीर फौजी जवानों की सलामी के साथ ही पंचतत्व में विलीन किया गया ।
जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के कोलर गांव निवासी रमेश कुमार पंवार गांधी नगर गुजरात में तैनात एनएसजी कमांडो का नागपुर में सोमवार को सुबह प्रशिक्षण के दौरान दौड़ के समय दिल का दौरा पड़ने से शहीद हो गए।

शहीद पंवार का पार्थिव शरीर व परिजन  गुजरात गांधी नगर से देर शाम तक पैतृक गांव कोलर पहुंचें, पार्थिव देह रात्रि खिंवाड़ा विश्राम के पश्चात बुधवार सुबह भारत माता की जय, पंवार अमर रहे आदि जय घोष करते खिंवाड़ा से मेवी पनोता नयागांव कोलर मे लोगों ने अंतिम दर्शन किए।
कोलर पैतृक गांव पहुंचकर सामाजिक रीति रिवाज व भारी जन सैलाब व फौजी जवानों की सलामी एवं राजकीय सम्मान के साथ ही पंचतत्व में विलन किए गए।

इस मौके पर मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, देसूरी तहसीलदार हरेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार गिरीराज सिंह राणावत, पूर्व उप प्रधान रानी एवं पिलोवनी सरपंच किशोर सिंह राजपुरोहित , भाजपा नेता जगदीश शर्मा, भाजपा खिंवाड़ा मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल वैष्णव, वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व महामंत्री अशोक कोलरीया, उपाध्यक्ष फतेह सिंह सांभरिया, पूर्व उप प्रधान डूंगारम मेघवाल, पटवारी मांगीलाल मांजू, सरपंच प्रतिनिधि वगताराम देवासी, थानाराम देवासी, ताराचंद सुथार, बस्तीमल प्रजापत, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी छगनलाल श्री माली , गोविंद सुथार,आदि के साथ ही अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे,
विधायक चौधरी की मौजूदगी में तहसीलदार चौहान के आदेश पर मौके पर मौजूद मगरतलाव हल्का पटवारी मांगीलाल मांजू ने सरकारी भूमि मौके पर बताई, जहां पर शहीद का स्मारक बनेगा,
एनएसजी, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड याने राष्ट्रीय सुरक्षा बल भारत का एक ऐसा विशेष बल है, जो आतंकवाद विरोधी एवं विशेष ऑपरेशन के दौरान इन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
रमेश पंवार ने अपने सेवाकाल के 22 वर्ष पूर्ण किए,
शहीद पंवार का परिवार उनकी माता व भाई के साथ ही गुजरात के भीलोडा कस्बे में ही निवासरत है, पंवार के तीन पुत्र हैं ये कुल तीन भाई है जिसमें से एक भाई व इनके पिता दलाराम की मृत्यु पुर्व मे हो चुकी हैं, पंवार के शहीद होने से कोलर गांव व आसपास के क्षेत्र में शोंक की लहर व्याप्त हैं,
मौके पर खिंवाड़ा थाना अधिकारी मनमंथ आढा, सहायक उप निरीक्षक वरदसिंह चौहान, मगरतलाव चौकी प्रभारी राजेश मीणा, कोट चौकी प्रभारी कानाराम मीणा, मुख्य आरक्षक श्रवण कुमार,
पुलिस जवान खेमराज, जगदीश, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

पाली से संवाददाता जगदीश शर्मा कोलर की रिपोर्ट

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment