विश्व प्रसिद्ध परशुराम महादेव का मेला 30 व 31 जुलाई से,तीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त।
सादड़ी,देसूरी,पाली।
जिले की देसूरी तहसील के सादड़ी क्षेत्र में अरावली पहाड़ की तलहटी व वादियों
फाइल वीडियो,फोटो
में 30 व 31 जुलाई को श्री परशुराम महादेव के मेले का आयोजन होगा। जिसके लिए तीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
जिला मजिस्ट्रेट एलएन मंत्री ने आदेश जारी कर परशुराम मेला आयोजन के कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए प्रभारी उपखण्ड अधिकारी देसूरी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसी प्रकार कुण्डधाम से अमरगंगा परशुराम महादेव स्थल के लिए तहसीलदार बाली एवं कस्बा सादड़ी-हंजावास-परशुराम महादेव के सम्पूर्ण रास्त के लिए तहसीलदार देसूरी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उन्होंने नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट को मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या, आवासगमन तथा वर्षा के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अपेक्षित सुरक्षित व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाये रखते अस्थाई व्यवस्थायें इत्यादि सुरक्षित हो इसकी सुनिश्चिता करेंगे तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
———-

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432