भाजपा नेता सर्वेश वर्मा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात विकास कार्यों पर की चर्चा, सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

भाजपा नेता सर्वेश वर्मा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
विकास कार्यों पर की चर्चा, सौंपा ज्ञापन

अयोध्या । भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्वेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा नेता ने गोसाईगंज में रेलवे ओवर ब्रिज दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री वर्मा ने गोसाईगंज क्षेत्र के विकास के लिए अन्य कई विकास कार्यों पर चर्चा की व एक सड़क के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहा गोसाईगंजअयोध्या का गौरव बनेगा।
भाजपा नेता सर्वेश वर्मा ने बताया कि
गोशाईगंज के लोगों की तीन दशक पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज की स्वीकृति ने क्षेत्र में विकास की नई रोशनी जलाई है। उन्होंने विधानसभा के लाखों नागरिकों की तरफ से आज 15 जुलाई को मुख्यमंत्री जी के आवास पे मुलाकात कर गहरा आभार व्यक्त किया है। श्री वर्ना ने शिक्षा, संस्कृति एवं रोड के क्षेत्र में गोशाईगंज के विकास को ले कर कई माँग का डॉ ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। जिसमें
टण्डौली क्रॉसिंग से राजापुर सरैया ग्रामसभा होते हुए गोशाईगंज श्रृंगी ऋषि आश्रम से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग, जो किसानों, व्यापारियों और यात्रियों के लिए जीवन रेखा साबित होगा, उसके चौड़ीकरण और विकास के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment