दर्शन नगर वार्ड में पीडीए पंचायत सभा आयोजित।

SHARE:

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादियों ने खोला मोर्चा
दर्शन नगर वार्ड में पीडीए पंचायत सभा आयोजित

अयोध्या।समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने दर्शन नगर वार्ड में पीडीए पंचायत सभा का आयोजन कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला और लोगों को जागरूक किया। सभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महानगर सचिव जगन्नाथ यादव ने किया। कार्यक्रम का संयोजन जोन प्रभारी व महानगर उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने किया।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान विरोधी नीतियों के जरिए लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। नौजवान, किसान और व्यापारी सभी ठगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने का रास्ता है।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरशाही के भरोसे चल रही है, जिससे आमजन त्रस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का निर्णय गरीब बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाला है। उन्होंने सरकार पर अरबों रुपये प्रचार में खर्च करने और शिक्षा को उपेक्षित करने का आरोप लगाया।महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। सरकारी विभागों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में भर्ती ठप है और युवा हताश हैं।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाक्स
26 जुलाई का पीडीए महासम्मेलन भाजपा सरकार की विदाई की आखिरी कील साबित होगा:अवधेश प्रसाद

अयोध्या । रायपट्टी गहनाग में समाजवादी पार्टी की बैठक में सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ 26 जुलाई का पीडीए महासम्मेलन निर्णायक होगा। उन्होंने पीडीए समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment